लूडो कैसे खेलें? 5 Steps क्लासिक और ऑनलाइन लूडो खेलने के

लूडो गेम kaise Khele

लूडो कैसे खेलें? लूडो सरल गेमप्ले के साथ एक लोकप्रिय रणनीतिक बोर्ड गेम है। तकनीकी प्रगति के साथ, अब आप जुपी (Zupee) जैसे मोबाइल गेमिंग ऐप पर ऑनलाइन लूडो गेम भी खेल सकते हैं। और क्या? आपके पास 10 Lakh तक जीतने का मौका भी है। सबसे अच्छा हिस्सा – खेल का उद्देश्य समान रहता है, यानी, अपने टोकन को बोर्ड के चारों ओर दक्षिणावर्त, होम कॉलम और गृह क्षेत्र में ले जाना। हालाँकि, लूडो गेमप्ले ऑनलाइन और क्लासिक वर्शन के लिए अलग होगा।

हमने यह लेख आपको लूडो (क्लासिक वर्शन) और लूडो गेम ऑनलाइन खेलने के बीच के अंतर को समझने में मदद करने के लिए बनाया है। लूडो गेमप्ले पर एक इंफॉर्मेटिव गाइड के साथ हम आपकी याददाश्त को ताज़ा करते हैं।

Ludo Supreme (लूडो सुप्रीम) vs. क्लासिक बोर्ड गेम पर लूडो कैसे खेलें इस वीडियो को भी आप देख सकते हैं:

लूडो कैसे खेलें? जानिए लूडो गेमप्ले – स्टेप बी स्टेप गाइड

इस खेल का लक्ष्य सभी चार गोटियों (टोकनों) को चार खानों से निकालते हुए, उसे बोर्ड के चारों ओर घड़ी की दिशा में घुमाते हुए होम (बोर्ड के बीचोबीच बना एक बाक्स) में लाना होता है। अगर आप अपनी सभी गोटियों को अपने प्रतिद्वंदियों से पहले होम बाक्स में डाल देते हैं, तो आप गेम जीत जाते हैं।

लूडो गेम Kaise Khele

चरण 1: लूडो खेल शुरू करें

अपनी पसंद के अनुसार बोर्ड का चुनाव करते हुए खेल शुरू करें। लूडो बोर्ड कार्डबोर्ड, लकड़ी, और लोहे किसी भी धातु का बना हो सकता है। पारंपरिक लूडो में अधिकतम 4 खिलाड़ी होते हैं, लेकिन कुछ बोर्ड में 6 खिलाड़ियों का विकल्प भी होता है।

एक बार खिलाड़ियों और बोर्ड का चयन करने बाद, सभी खिलाड़ियों को गोटियों के रंग और उन्हें बोर्ड पर रखने की जगह तय करनी होती है। हर खिलाड़ी को 4 गोटियां खेलने के लिए मिलती हैं।

चरण 2: पासा चलें

सभी खिलाड़ी को घड़ी के अनुसार पासा फेंकने का मौका मिलता है। जिस खिलाड़ी का 6 पहली बार आता है उसे खेल शुरू करने का मौका मिलता है। कुछ जगहों पर 1 आने पर खेल शुरू करने का नियम है।

चरण 3: गोटी को बोर्ड के चारों ओर घुमाएं

एक बार 6 आने पर आप अपनी गोटी खेल के क्षेत्र में ला सकते हैं। दूसरी संख्या आने के लिए फिर से पासा फेंकें। संख्या के आधार पर ही यह तय होगा कि आपकी गोटी कितने खानों पर चलेगी। अगर किसी खिलाड़ी का 6 नहीं आता है तो उसे 6 लाने तक कोशिश करनी होगी।

जैसे ही आपकी पहली गोटी चलनी शुरू होगी, आप फिर से अगली गोटी को 6 लाते हुए खेल की क्षेत्र में ला सकते हैं। या फिर बाहर निकली गोटी को आगे बढ़ा सकते हैं। यहां पर आपके खेल की रणनीति शुरू होगी।

चरण 4: गोटियों काटना और बचाना

अपने प्रतिद्वंदियों की गोटियों का पीछा, अपनी गोटियों से करें। अगर आपके प्रतिद्वंदी की गोटी कट जाती है, तो उनको खेलने के क्षेत्र से निकालकर, फिर से उनके खानों में रखना होगा। प्रतिद्वंदी को अपनी गोटी फिर से बाहर करने के लिए 6 लाना पड़ेगा। जो खिलाड़ी अपने प्रतिद्वंदी की गोटी काटेगा, उसे पासा फेंकने का अतिरिक्त मौका मिलगा।

 कुछ लूडो के बोर्ड में स्टार बने हुए सुरक्षित बाक्स होते हैं। अगर आप की गोटी इसमें रखी है, तो उसे आपका प्रतिद्वंदी नहीं काट सकता है। आप एक ब्लाक बनाकर अपनी गोटी को सुरक्षित रख सकते हैं. ऐसा कैसे होगा?

अपने दो गोटियों को एक ही बाक्स में रखकर अपनी गोटियों को सुरक्षित कर सकते हैं, जिसे आपका प्रतिद्वंदी पार नहीं कर सकता। उसके पास सिर्फ एक ही तरीका रहेगा कि वह आपके बाक्स में अपनी गोटी रखे फिर आगे बढ़े।

चरण 5: खेल को जीतें

आपकी गोटी जैसे ही होम वाले इलाके में पहुंचती है, तो आपको होम बाक्स में जाने के लिए पासे पर वह संख्या लानी पड़ेगी। अगर आप ज़रूरत से कम या ज़्यादा संख्या लाते हैं, तो आपको बोर्ड पर दूसरी गोटी चलनी पड़ेगी या आपका चांस खत्म हो जाएगा।

जो खिलाड़ी अपनी सभी गोटियों को होम बाक्स में पहुंचा देते हैं वे गेम जीत जाते हैं। अगर दो से ज़्यादा खिलाड़ी खेल रहे हैं तो बाकी के खिलाड़ी अपना खेल जारी रख सकते हैं, भले ही पहले वाला खिलाड़ी विजेता घोषित हो चुका हो।

लूडो गेम – लूडो का खेल आनलाइन खेलें

कोविड की महामारी शुरू होने पर सभी लोगों को अपने घर में बंद होना पड़ा था और आनलाइन लूडो ने उनकी काफी मदद की थी। अगर आप भारत में थे, तो हो सकता है कि आपने भी अपने फोन पर इंटरनेट के माध्यम से अनजाने लोगों के साथ लूडो खेलने में काफी समय गुजारा होगा।

इस दौरान लूडो के खेल में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ी, जो पहले नहीं देखी गई थी। लूडो गेम का एप बनाने वाले भी चौंक गए थे। मशहूर लूडो गेम के एप ज़ूपी पर मई 2020 तक 250 मिलियन लोगों ने रोज़ लूडो खेला। आनलाइन पर उपलब्ध तमाम लूडो गेम में से एक गेम ने अपनी खास पहचान बनाई।

हां, आपका अनुमान सही है। वह लूडो सुप्रीम (Ludo Supreme)  गेम था। इसके 14,177,664 से ज़्यादा डाउनलोड हुए और कुल 5,73,880 सक्रिय खिलाड़ी इस पर नज़र आए। अब यह सर्वाधिक लोकप्रिय लूडो एप बनने की कगार पर है।

हम कह सकते हैं कि यह पारंपरिक लूडो से भी अच्छा है।

लूडो सुप्रीम (Ludo Supreme) – एक ऑनलाइन लूडो गेम

लूडो सुप्रीम (Ludo Supreme) एक आनलाइन लूडो गेम जिसपर पूरे दिन लाइव टूर्नामेंट चलते रहते हैं। भारत भर में वास्तविक और सत्यापित खिलाड़ियों के बीच इस पर मैच चलते रहते हैं। Ludo Supreme गोल्ड पर लाइव टूर्नामेंट के कई विकल्प मौजूद हैं।

ऑनलाइन लूडो Khele

लूडो सुप्रीम खेलने के लिए आपको किस उपकरण की ज़रूरत है?

आपको सिर्फ एक फोन की ज़रूरत होती है, जो अभी भी आपके हाथों में हो। अपने फोन पर डाउनलोड करने के लिए यहां पर क्लिक करें।

इसे इंस्टाल करने की प्रक्रिया बहुत सरल है। कुछ आसान स्टेप्स के द्वारा अपनी प्रोफाइल सेट करें और फिर शुरू हो जाएं!

Ludo Supreme ऑनलाइन  कैसे खेलते है?

Ludo Supreme के खेलने का फार्मेट पारंपरिक लूडो बोर्ड गेम से थोड़ा अलग है। फार्मेट का अंतर इस खेल को और भी अच्छा बना देता है। कुछ नियम नीचे दिए गए हैं जिनका पालन Ludo supreme को खेलते समय आपको करना है:

ऑनलाइन लूडो गेम Kaise Khele
  • सभी खिलाड़ियों को खेल की शुरूआत में किसी भी रंग की गोटियां दी जा सकती हैं। 
  • गेम की शुरूआत टाइमर के साथ होती है। आप जैसा फार्मेंट चुनेंगे वैसा ही टाइमर रहेगा। दो खिलाड़ियों वाला गेम 8 मिनट में खत्म होता है जबकि 4 खिलाड़ियों वाला गेम खत्म होने में 10 मिनट लगते हैं।
  • सभी गोटियां खुली हुई स्थिति में होती हैं, जिससे आपको खेल शुरू करने के लिए 6 लाने की ज़रूरत नहीं होती।
  • आपको 6 आने पर अतिरिक्त चांस मिलेगा, लेकिन अगर तीन बार लगातार 6 आता है तो आपको एक चांस गंवाना पड़ेगा।
  • आपके द्वारा हर गोटी को होम में ले जाने पर या प्रतिद्वंदी की गोटी काटने पर अतिरिक्त चांस मिलेगा।

आइए देखते हैं कि लूडो सुप्रीम कैसे खेला जाता है। आप यहां दिए गए कुछ स्टेप का इस्तेमाल कर सकते है:

चरण 1: ऑनलाइन लूडो  गेम शुरू करें

आप उस गेम फार्मेट का चुनाव करें जिसे खेलना चाहते हैं और जीतने वाली धनराशि तय करके गेम की शुरूआत कर सकते हैं। यहां कुछ फार्मेट लूडो सुप्रीम (Ludo Supreme) के दिए गए हैं जिस पर आप खेल सकते हैं

  • फ्री गेम
  • 1 वर्सेज 1 बैटल
  • वन विनर
  • टू विनर्स
  • थ्री विनर्स
ऑनलाइन लूडो गेम- Step 1

चरण 2: पासा फेंके

जब आपके खेलने की बारी हो तो पासे (डाइस) वाले आइकन को दबाकर पासा चलें। पासे पर संख्या लिखी आएगी जिसके आधार पर आपको उतने ही बाक्स पर बढ़ना होगा।

ऑनलाइन लूडो गेम-Step 2

चरण 3: गोटियों कोआगे बढ़ाएं या अपना चांस न लें

गोटियां चलने के लिए, पासे पर दिखाई गई संख्या के आधार पर अपनी चुनी हुए गोटी पर टैप करें। टैप करने पर नंबर के अनुसार गोटियां अपने-आप आगे बढ़ेंगी।

आप अगर चांस नहीं लेना चाहते तो छोड़ सकते हैं। पूरे गेम में आपको दो बार चांस छोड़ सकते हैं। लेकिन अगर आप तीसरी बार चांस छोड़ेंगे तब आपक खेल से बाहर हो जाएंगे।

ऑनलाइन लूडो गेम - Step 3

चरण 4: गोटियों को काटना और सुरक्षा करना

अपने प्रतिद्वंदी की गोटी पर पहुंचकर उसे काट दें। जैसे ही प्रतिद्वंदी की गोटी कटेगी, वह अपने-आप ही यार्ड (घर) में आ जाएगी। कटी हुई गोटी पर आपके प्रतिद्वंदी ने जितना प्वाइंट बनाया था वह सब खत्म हो जाएगा। आपके प्रतिद्वंदी को कटी हुई गोटी को फिर से चालू करने के लिए 6 लाने की ज़रूरत नहीं होगी।

जो खिलाड़ी अपने प्रतिद्वंदी की गोटी काटता है उसे पासा फेंकने का एक अतिरिक्त मौका मिलता है। आप अपनी गोटी को सुरक्षित बाक्सों में करके उसे बचा सकते हैं।

बोर्ड में स्टार वाले सुरक्षित बॉक्स बने होते हैं। जब आपकी एक या उससे ज़्यादा गोटियां वहां पहुंचती हैं, तो वह सुरक्षित रहती हैं। आपका प्रतिद्वंदी उन्हें पकड़ नहीं सकता या काट नहीं सकता।

ऑनलाइन लूडो गेम - Step 4

 चरण 5: खेल को जीतें

आनलाइन Ludo Supreme में स्कोरिंग अलग तरह से होती है। आपको प्रत्येक बॉक्स से आगे बढ़ने पर 1 प्वाइंट मिलता है। अगर आपकी गोटी कट जाती है तो उसे मिले सभी प्वाइंट खत्म हो जाएंगे। प्रत्येक गोटी जो होम में पहुंचती है उसे 56 प्वाइंट अलग से मिलते हैं।

एक बार होम रन इलाके में होने पर, उसी संख्या में पासे फेंकें ताकि होम बॉक्स में पहुंच जाएं। अगर आप ज़रूरत के हिसाब से ज़्यादा या कम संख्या के पासे फेंकते हैं तो आपको बोर्ड पर एक और गोटी डालनी होगी या आप अपना मौका गंवा बैठेंगे।

सबसे ज़्यादा स्कोर वाला खिलाड़ी गेम जीतता है। जिस फार्मेट को आपने चुना है उसी के हिसाब से पैसे का वितरण होता है। बराबरी (टाई) होने की स्थिति में पैसा खिलाड़ियों के बीच में बांटा जाता है।

ऑनलाइन लूडो गेम -Step 5

लूडो कैसे खेलते है – क्लासिक vs.  ऑनलाइन गेमप्ले

क्लासिक लूडो और Ludo supreme के बीच के अंतर को हम यहां दी गई सारिणी से तुरंत समझ सकते हैं:

लूडो बोर्ड गेमक्लासिक वर्शनलूडो ऑनलाइन – Ludo Supreme 
गेम शुरू करने के लिए छह लाना पड़ता हैसभी गोटियां खुली स्थिति में होती हैं. छह की ज़रूरत नहीं होती
प्रत्येक गोटियां खोलने के लिए छह की ज़रूरत होती हैछह लाने की ज़रूरत नहीं होती. पासे से किसी भी संख्या पर गोटियां चल सकते हैं।
समय निर्धारित नहीं। घंटों तक खेल चल सकता है।2 खिलाड़ी 8 मिनट तक और 4 खिलाड़ी का खेल 10 मिनट तक चलता है।
सभी खिलाड़ियों की उपस्थिति अनिवार्यआनलाइन पर किसी भी खिलाड़ी के साथ खेल सकते है
पासे की संख्या पर भाग्य निर्भर रहता हैसभी खिलाड़ियों को उनके पासों पर वही संख्या मिलती है, केवल क्रम अलग होता है
जो खिलाड़ी सबसे पहले सभी गोटियों को होम में ले जाता है, विजेता होता हैस्कोरिंग सिस्टम से गेम में जीत का निर्धारण होता है
शायद जीत की कोई रकम नहीं होती5 लाख रूपए तक जीत सकते हैं!
दिन में कभी भी नहीं खेल सकतेपूरे दिन टूर्नामेंट चलते रहते हैं।

हो सकता है कि क्लासिक और आनलाइन लूडो में कई तरह का अंतर हो, लेकिन एक बात समान है। वह यह है कि इस गेम से बीते हुए दिनों की शानदार यादें ताजी हो जाती हैं। हमें उम्मीद है कि आप जल्दी ही दोनों में से एक को खेलने का निर्णय ले लेंगे।

लूडो गेम – FAQs 

क्या मैं ऑनलाइन लूडो खेल सकता हूँ?

हाँ। अब आप Zupee पर ऑनलाइन लूडो खेल सकते हैं। Zupee के 3 ऑनलाइन लूडो गेम्स पर एक नज़र डालें।

लूडो कैसे खेलें और हमेशा जीतें?

लूडो जीतने के लिए, आपको अपनी चालों की रणनीति बनानी होगी और यह सुनिश्चित करना होगा कि होम एरिया तक पहुँचने के लिए सभी चार टोकन खेले जाएँ। हालाँकि, लूडो गेम को ऑनलाइन जीतने के लिए, आपको अलग-अलग ट्रिक्स का पालन करना होगा। यहां 15 लूडो ट्रिक्स और गेम जीतने के टिप्स दिए गए हैं।

लूडो खेलने के क्या नियम हैं?

लूडो खेलने के लिए 10 बुनियादी नियम हैं, जैसे कि आपको अपने टोकन को एक्टिव  करने के लिए 6 रोल करने की आवश्यकता है; यदि आप एक 6 रोल करते हैं तो आपको एक एक्स्ट्रा  मौका मिलता है, और गेम जीतने के लिए, आपको सभी 4 टोकन गृह क्षेत्र में ले जाने की आवश्यकता है। हालांकि, अगर आप ऑनलाइन लूडो खेलते हैं तो नियम थोड़े अलग हैं। लूडो खेलने के 10 नियम और ऑनलाइन गेमप्ले के नियम क्लासिक गेमप्ले  से कैसे अलग हैं, यह जानने के लिए इस लेख को देखें।

कितने खिलाड़ी लूडो खेल सकते हैं?

लूडो 2-4 खिलाड़ियों के बीच खेला जा सकता है।

लूडो खेलते समय, क्या मेरा विरोधी ब्लॉक पास कर सकता है?

नहीं। आपका विरोधी लूडो खेलते हुए ब्लॉक को पार नहीं कर सकता। हालाँकि, यदि आप Zupee पर लूडो ऑनलाइन खेलते हैं तो आपका विरोधी ब्लॉक पास कर सकता है।

ऑनलाइन लूडो कैसे खेलें?

आप Zupee पर ऑनलाइन लूडो खेल सकते हैं। Ludo Supreme एक लोकप्रिय लूडो गेम है जहां खेल का उद्देश्य क्लासिक लूडो जैसा ही रहता है। इसलिए, ऑनलाइन लूडो खेलने के लिए, आपको अपने टोकन को बोर्ड के चारों ओर दक्षिणावर्त, होम कॉलम और होम एरिया में ले जाने की आवश्यकता है। लेकिन, यदि आप क्लासिक संस्करण में सभी चार टोकन घर ले जाने के बजाय अधिकतम अंक एकत्र कर सकते हैं, तो आप गेम जीत सकते हैं।